फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलवारी को तहसील बनने की आस बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी को तहसील बनाने की संभावना बढ़ गई है। शासन के बाद अब मुख्य सचिव विधानसभा ने डीएम से रिपोर्ट मांगी है। कलवारी को तहसील बनाने की मांग महादेवा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रवि सोनकर ने पहले सीएम की थी और उसके बाद विधानसभा में भी मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

विधानसभा में क्षेत्र के पिछड़ेपन का हवाला देते हुए विधायक ने कहा था कि यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। यह क्षेत्र सदर तहसील में आता है। सदर तहसील की दूरी अधिक होने के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इससे गरीबों का समय और धन दोनों का नुकसान हो रहा है। विधायक ने कहा कि वह सीएम से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर कलवारी को अति शीघ्र तहसील बनाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें