फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने दिए योग से निरोग के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनगामा स्थित प्राथमिक विद्यालय में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन हो रहा है। शनिवार को शिविर के दूसरे दिन अवनीश पांडेय व उनके सहयोगी शशि शुक्ल ने योगाभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने योग से निरोग के टिप्स लोगों को दिए।
विज्ञापन

पतंजलि योग पीठ हरिद्वार युवा भारत के तत्वावधान में आयोजित शिविर में योग व प्राणायाम के विभिन्न गुर सिखाए गए। अवनीश पांडेय ने बताया कि योग बीमारियों से दूर करता है। इसे अपने जीवन में लाएं तो धन व वैभव के साथ खुशी भी आएगी। बताया कि यह कार्यक्रम विकास खंड के सभी ग्राम पंचायतों में पांच-पांच दिन चला जाएगा। शिविर में आशुतोष शुक्ल, चंद्रमौली शुक्ल, प्रधान मगन शुक्ल, अभिषेक शुक्ल, मुन्ना पांडेय, सुजीत शुक्ल सहित तमाम लोग भाग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें