फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में वंदना, इंटर में सौम्या व फातिमा बनी टॉपर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहु प्रतीक्षित यूपी बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम एक बार फिर बेटियों के ही नाम रहा है। हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के परिणाम टॉप थ्री में महज एक होनहार शामिल हो सका है।
हर साल प्रदेश के टॉप टेन में स्थान बनाने वाले हर्रैया तहसील के स्कूलों का प्रदर्शन इस बार जिले स्तर पर ही सिमट गया है। जिले के टॉपर्स अधिकतर इसी क्षेत्र के स्कूलों से हैं। हाईस्कूल में एसएसबी इंटर कॉलेज दुबौलिया बाजार की वंदना ने 93.83 प्रतिशत के साथ जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। वंदना के कुल अंक 563 हैं। मरवटिया इंटर कॉलेज बभनान के आकाश सिंह 92.67 (556) अंकों के साथ हाईस्कूल में जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि गुरु प्रसाद इंटर कॉलेज डड़वा कला की छात्रा प्रीति ने 92.33 फीसदी अंकों के साथ जिले में तीसरा सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम भी छात्राओं के नाम ही रहा है। गजाधर सिंह अंगद सिंह इंटर कॉलेज हर्रैया की सौम्या शुक्ला 91.20 (456) तथा हाजी मोहम्मद अमीन इंटर कॉलेज हर्रैया की इरम फातिमा ने 91.20 (456) संयुक्त रूप से जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी तरह दूसरे स्थान पर गजाधर सिंह अंगद सिंह इंटर कॉलेज हर्रैया की सौम्या मिश्रा रही हैं। प्रतिमा वर्मा 90.40 प्रतिशत के साथ जिले में तीसरे नंबर की टॉपर्स बनीं। प्रतिमा भी हाजी मोहम्मद अमीन इंटर कॉलेज हर्रैया की छात्रा हैं।

प्रदेश में 22वें स्थान पर रहा बस्ती
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में पिछले तीन सालों से टॉप थ्री में जगह बनाने वाले बस्ती जिले का इस बार 22वां स्थान रहा है। इस बार 47928 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। जिसमें से 42568 परीक्षार्थी शामिल हुए। परिणाम आने पर 35555बच्चों ने सफलता अर्जित की है।
विज्ञापन


इंटर में जिले का 56वां स्थान
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद नीचे की ओर खिसका है। इस बार प्रदेश में जिले का 56वां स्थान रहा है। कुल 38349 विद्यार्थी पंजीकृत थे जबकि 33605 ने ही परीक्षा दी। कुल 29643 बच्चों ने परीक्षा उर्त्तीण करने में सफलता हासिल की है। प्रदेश में परिणाम का प्रदर्शन 78.83 फीसद रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें