बस्ती। लंबी प्रतीक्षा के बाद जिले में विभिन्न थानों के अनुसूचित जाति उत्पीड़न के मामलों में पीड़ितों को 35 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। इस राशि से 14 लोग लाभान्वित हुए हैं, 69 अभी बाकी हैं। सभी के बैंक खातों में शासन ने पैसा भेज दिया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि जनपद बस्ती में फरवरी तक एससी-एसटी उत्पीड़न के 83 आपराधिक मामले सामने आए थे, जिसमें पुलिस की रिपोर्ट के बाद इन मामलों में आर्थिक सहायता के लिए फाइल बनाई गई थी। विभाग की ओर से शासन में भेजे गए प्रस्ताव पर योजना के तहत जिला समाज कल्याण विभाग ने उनको आर्थिक मदद के रूप में 35 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है।
पीडितों के बैंक खातों में पैसा भेज दिया गया है। इनको मिलने वाली अंतिम किस्त का भुगतान मामलों में न्यायालय से आरोप सिद्ध होने किया जाएगा। विभाग के अनुसार जिन पीड़िताओं को मदद मिली है, उसमें 11 मामले दुष्कर्म के हैं। एक छेड़खानी और दो मामले सामान्य तरीके के हैं।