जिला कारागार के 14 बंदी कोरोना संक्रमित मिले
बस्ती। जिला कारागार में शुक्रवार को 14 बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए। शुक्रवार केे जनपद न्यायाधीश अमरजीत त्रिपाठी के निर्देश पर जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने कारागार का वर्चुअल निरीक्षण भी किया। उन्होंने कोरोना संक्रमित पाए गए बंदियों को अलग बैरक में रखने और उनके समुचित उपचार की व्यवस्था के लिए निर्देश दि।ए
वर्चुअल निरीक्षण में प्राधिकरण के सचिव ने ठंड को देखते हुए कारागार में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था कराने के लिए भी निर्देश दिया। उप कारापाल सुनील सिंह ने बताया कि महिला बैरक और महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
इसके साथ मास्क, हैंड सैनिटाइजर और साबुन भी दिए जा रहे हैं। बंदियों के स्वास्थ्य की देखरेख के लिए जिला अस्पताल के तीन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। सचिव ने 22 जनवरी को होने वाले जेल लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का भी निर्देश दिया।