बस्ती। अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने 14 लोगों को पकड़ा है।
पुलिस कार्यालय के अनुसार, कोतवाली, पुरानी बस्ती, छावनी, रुधौली, मुंडेरवा, कप्तानगंज, गौर, कलवारी व अन्य थानों की पुलिस ने कार्रवाई की है। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर उन पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं कोतवाली पुलिस ने लूट के केस में वारंटी रानू तिवारी को गिरफ्तार किया है। संवाद