फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिविर में 135 का पंजीकरण, 90 का बना दिव्यांग प्रमाणपत्र

Fri, 05 Sep 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। समग्र शिक्षा अभियान और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के संयुक्त में कुदरहा ब्लॉक में बृहस्पतिवार को चिकित्सा आकलन शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 135 दिव्यांग आए। चिकित्सकों ने जांच करके 90 का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया। सहायक उपकरण के लिए 20 लोगों को चिह्नित किया गया। 10 को लोगों को एक्स-रे व विशेष जांच के लिए जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अर्थों सर्जन डॉ. अजीत कुमार भारतीय, ईएनटी सर्जन डॉ. एके मल्ल, नेत्र सर्जन डॉ. मयंक पांडेय, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप कुमार मौर्या ने दिव्यांगजनों का परीक्षण किया। संचालन फिजियोथेरेपिस्ट समेकित शिक्षा डॉ. अजय कुमार पांडेय ने किया। स्पेशल एजुकेटर राम प्रकाश सिंह, खुशबू गौतम, संतोष उपाध्याय, सुभाष चंद्र यशवंत, डीआरसी के विजय श्रीवास्तव, संगीता यादव, जयप्रकाश, हरेंद्र प्रसाद व विवेकानंद लोक विकास संस्थान बस्ती के अध्यक्ष बालकेश चौधरी ने सहयोग किया। शिविर में अनंतलाल, सूर्य कुमार, संजू देवी, मनमोहन, श्यामलाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें