जवानों की शहादत पर हर ओर गम और गुस्सा
दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि, फिर पाक से बदले की हुंकार
पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को नमन का दौर जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। श्रीनगर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आतंकी हमले में शहीद जवानों को हर जगह श्रद्धांजलि दी जा रही है। दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि के बाद पाक की इस नापाक हरकत का बदला लेने की हुंकार भी भरी गई।
शनिवार को शैक्षिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से श्रद्धांजलि सभा, कैंडल मार्च, विरोध प्रदर्शन का दौर चलता रहा। कायराना हरकत में जवानों की शहादत से हर किसी में गुस्सा है। प्रदेश महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास सिंह एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर पाकिस्तान का झंडा जलाया गया। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। शहीदों की आत्मिक शांति और सैनिकों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की गई। संध्या दीक्षित, निर्मला श्रीवास्तव, शालिनी मिश्रा, बिंदु यादव, विन्ध्यवासिनी श्रीवास्तव, किरन सिंह, नीलम मिश्रा, शीला पाठक, अंजली मिश्रा, इन्द्रावती गौतम, शान्ति सिंह समेत तमाम महिलाएं मौजूद थीं।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में कटेश्वरपार्क पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। दोषियों को फांसी की मांग की गई। नगर अध्यक्ष तमसीर हसन निजामी और जिला महामंत्री मोबीन खां ने कहा कि पाकिस्तान का नाम नक्शे से हटा देना चाहिए। बलजीत सिंह, चरनजीत सिंह, मो. नूर, फरहान, रशीद अहमद, फैजी दादा, इस्खार, अनवर, मुमताज आदि शामिल रहे। शिवसेना के पूूर्वांचल प्रभारी जगन्नाथ प्रसाद वैश्य के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें पाक को मुंहतोड़ जवाब की मांग की गई। इस दौरान लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, बसंत लाल चौधरी, राजकुमार, रामप्रकाश, डब्लू गौतम, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। हियुवा भारत के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। धारा 370 को हटाने की मांग की गई। सैनिकों को पूर्ण स्वायत्तता, राजनीतिक हस्तक्षेप खत्म कराने समेत अर्द्ध सैनिक बलों को पूर्ण सैनिकों की तरह सुविधाओं की मांग की गई। प्रमोद पांडेय, संतोष मौर्य, कांशीराम यादव, हरिश्चंद्र, सुमेर सोनी, सुरेंद्र कुमार, गौरव तिवारी आदि शामिल रहे। जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष सालिकराम मौर्य के नेतृत्व में शोकसभा हुई। सुनील मौर्य, अवधेश मौर्य, आरडी राजभर, राम तिलक शर्मा आदि मौजूद रहे। समाजवादी युवा महासंघ जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव व डॉ. अमित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। पाकिस्तान पर हमले की मांग की गई। सुरेश यादव, संजय पांडेय, राजेश यादव, मनोज गुप्ता, आनंद कुमार, विनोद सोनी आदि शामिल रहे। जनतादल यूनाइटेड जिला अध्यक्ष रवींद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक कर आतंकी हमले की निंदा की गई। प्रधानमंत्री से आतंकवाद के समूल विनाश की मांग की गई। इस दौरान रामनयन चौधरी, मस्तराम चौधरी एडवोकेट, कृष्णलाल वर्मा, ताहिर अली, शिवप्रसाद आदि ने संबोधित किया।
(खबर को अलग से स्थान देने का अनुरोध है)
छात्र-छात्राओं ने बनाई मानव शृंखला
पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद की गूंज
शहर के कई स्कूलों के बच्चे उतरे सड़क पर
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। कश्मीर के पुलवामा में सैनिकों पर कायराना हमले के विरोध में छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बनाई। एसोसिएशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्कूल व अन्य स्कूली बच्चों ने आतंकी हमले का विरोध जताया। पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए।
उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी, सेंट बेसिल, इंडियन पब्लिक स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, जीवीएम कॉन्वेंट, द सीएमएस, सावित्री विद्या विहार, यूनिक साइंस एकेडमी, सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, सरस्वती शिशु मंदिर शिवा कालोनी, सेंट जोसेफ, सेंट जेवियर्स, ब्लूमिंग बड्स, स्वामी दयानन्द विद्यालय, सेंट लॉरेंस, नेहरू बाल विद्या मंदिर, डीएल कान्वेंट स्कूल, एसपी चिल्ड्रेन्स एकेडमी सहित विभिन्न विद्यालयों के हजारों बच्चों व शिक्षकों ने हाथ में काली पट्टी बांध मानव शृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शित किया।
सुभाष चंद्र बोस चौक से भगत सिंह चौक, कंपनी बाग होते हुए सुभाषचन्द्र चौक तक बनी मानव शृंखला ने देश भक्ति का जोश भर दिया। बच्चों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, भारत सरकार बदला ले के नारे लगाए। बच्चों ने इस दौरान देश हित में संकल्प लिए। इस दौरान धीरेन्द्र शुक्ल, जेपी तिवारी, जगदीश प्रसाद मिश्र, राजेंद्र नाथ तिवारी, संतोष सिंह, संतोष श्रीवास्तव, कैलाश नाथ दुबे, राजीव कुमार, अनूप खरे, पीसी मिश्र, पंकज त्रिपाठी, जेम्स सर, जान पाण्डेय, भवानी शुक्ल, चार्ल्स, विनय शुक्ल, राहुल श्रीवास्तव, महेंद्र तिवारी, अनूप मिश्र, गरुणध्वज पाण्डेय, रामचन्द्र दुबे, ऐश्वर्य मणि तिवारी, हरीश प्रजापति सहित तमाम प्रबंधक व शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहीं।
फोटो
भानपुर में अस्पताल कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च
पाकिस्तानी विरोधी नारे लगे, हियुवा ने जलाया पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। पुलवामा में फिदायीन हमले में शहीद जवानों को अलग-अलग तरीके से श्रद्धांजलि दी गई। अस्पताल कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला, ग्राम प्रधानों और ब्लॉक कर्मियों ने शोक सभा की तो हियुवा कार्यकर्ताओं ने अरुण कुमार के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला जलाकर नारेबाजी की।
सीएचसी कर्मचारियों ने सतीश गुप्ता के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला ।इस मौके पर अरविंद सिंह, जसवंत सिंह, ध्रुव चन्द्र, विकास कुमार, शिव शंकर, शामिल रहे। ब्लॉक पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने मंडल अध्यक्ष गंगाराम यादव के नेतृत्व में मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। बीडीओ हरिश्चन्द्र, संजय श्रीवास्तव, राम चन्द्र वर्मा, मंजू सिंह, मनोज यादव, रघुपति सिंह, राम प्राग, राजेश यादव, अरविंद चौधरी, दद्न सिंह, विश्राम, शेषराम, मुन्ना चौधरी, फूल चन्द्र, विनोद कुमार, जगराम पाण्डेय आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे। हियुवा ने पाकिस्तान का पुतला जलाया। इस मौके पर शिव दर्शन सिंह, लालेन्द्र कुमार, अजय यादव, गब्बर सिंह, गंगा सिंह आदि मौजूद रहे।
व्यापारी, डॉक्टर और संस्थाओं ने जताया गुस्सा
आतंकवाद और पाकिस्तान की निंदा की गई
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी है। शनिवार को व्यापार मंडल, चिकित्सक संघ और सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि देने के साथ साथ आतंकवाद और पोषक पाकिस्तान की कटु निंदा की। विरोध में नारे लगाए।
बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक संरक्षक श्यामलाल पंसारी की अध्यक्षता में मंगल बाजार में हुई। देश की सुरक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष आनन्द राजपाल ने आतंकियों के समूल नाश की मांग की। सूर्य कुमार शुक्ल, नन्द किशोर साहू, सुनील श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। मंडल मुख्यालय के तमाम चिकित्सकों ने कारगिल शहीद स्तंभ पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सरकार से मांग की है कि आतंकियों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही आतंकियों के आकाओं को भी सबक सिखाना जरूरी है। आईएमए जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, सचिव डॉ. नवीन कुमार, डॉ. सलीम अहमद, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. अभिनव चैधरी, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. जीपी शर्मा, डॉ. तनवीर अहमद खां, डॉ. मुस्ताक अहमद खांन, डॉ. अनुराग सहाय, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ. आरएन चौधरी, डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. एमएम सिंह, डॉ. केपी सिंह, डॉ. एपीडी द्विवेदी, डॉ. केके तिवारी, डॉ. अभिजात कुमार, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. एसके अरोरा, डॉ. आशीष नारायन त्रिपाठी, डॉ. सत्येन्द्र मणि ओझा, डॉ. अब्दुल रसीद सहित अन्य लोग शामिल रहे। संस्कार भारती की कार्यकारी अध्यक्ष गोरक्षप्रांत डॉ. पुष्पलता मिश्रा के नेतृत्व में शोकसभा हुई। डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब इसका प्रतिशोध लिया जाए। पूर्णिमा तिवारी, सत्या मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, राजेश मिश्र, ओमप्रकाश पांडेय, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, रत्नेश पांडेय, उर्मिला पांडेय, डॉ. रामशर्मा, कमला वर्मा आदि मौजूद रहे। रजक समाज सुधार समिति की बैठक अमरूतहिया में हुई। राजू कन्नौजिया के नेतृत्व में धोबी समाज के लाल राम वकील माथुर इटावा समेत 44 शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। राजेंद्र प्रसाद, अनीस कुमार, दुर्गेश, नरेंद्र, रामेंद्र, डॉ. राकेश कुमार, बनवारी लाल कन्नौजिया, राम बहाल आदि शामिल रहे। एडवरटाइजर्स एसोसिएशन की ओर से विरोध में पाकिस्तान का फव्वारा चौराहे पर पुतला जलाया गया। प्रधानमंत्री मोदी से मांग की गई कि पाकिस्तान को जल्द से जल्द मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इस दौरान नोमान अहमद समेत तमाम सदस्य शामिल रहे।
कहीं मानव शृंखला तो कहीं कैंडल मार्च निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पुलवामा में आतंकी घटना पर शनिवार को शहीदों की याद में लोगों के आंसू छलके तो श्रद्धा में सिर झुके। कैंडल मार्च व मानव शृंखला बनाकर बच्चों ने घटना में शहीद हुए सैनिकों को नमन किया।
देलही स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में विरोध में बच्चों ने स्कूल से बड़े वन चौराहे तक कैंडल लेकर शांति मार्च निकाला। शहीदों की याद में बच्चों के आंखों से आंसू छलक उठे। विद्यालय प्रबंधक जेपी सिंह व प्रधानाचार्य अजय लक्ष्मी त्रिपाठी ने शहीदों की शौर्य गाथा को रेखांकित किया। लिटिल फ्लावर्स में शहीद सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार आरके सांइस एकेडमी तुर्कीपुर के बच्चों व शिक्षकों ने शोक सभा की। विशेषरगंज मे प्रधान प्रतिनिधि शिव प्रसाद सिंह की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाल कर शोक व्यक्त किया गया। इसी क्रम में सीएचसी दुबौलिया के कर्मियों ने भी कैंडल मार्च निकाल शहीदों को नमन किया। इससे पहले व्यापारियों ने आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। चिलमा बाजार में व्यापारियों ने पाक प्रधानमंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। आदर्श विद्या विहार पड़िया चौराहा के बच्चों व शिक्षकों ने कैंडल मार्च निकलकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
गौर प्रतिनिधि के अनुसार पं. महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. संतोष सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं, दूसरी ओर जेदेवी महिला पीजी कॉलेज बभनान में प्राचार्य डॉ. चंद्रमौल मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। इसके साथ ही ग्राम पंचायत केसरई के ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज बाजार तिराहे पर पूर्व प्रधान भक्तुपुर राम सजीवन चौधरी के नेतृत्व में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका विरोध में नारे लगाए। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार किसान युवा व्यापारियों ने पाक प्रधानमंत्री की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर पुतला फूंका। राजकुमार राजू की अगुवाई में शनिवार को पछिलौरिया गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला लेकर राजमणि सिंह इंटर कॉलेज के गेट पर पहुंचे पाक के प्रधानमंत्री इमरान के पुतले पर चप्पलों की माल पहना कर उसे फूंक दिया। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता मे श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कस्बे के महेश प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विरोध स्वरूप जुलूस निकाला। पाकिस्तान एवं आतंकवादियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देने का संदेश दिया। भाजयुमो के लोगों ने बखिरा तिराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंक कर मुर्दाबाद के नारे लगाए। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बीआरसी कार्यालय पर बीईओ श्याम विहारी के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन हुआ। इसमें जितियापुर पूर्व माध्यमिक विधालय, प्राथमिक विधालय, कस्तूरबा गाधी आवासीय विधालय सहित बीआरसी कार्यालय से बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मी शामिल हुए। इस दौरान जुलूस निकालकर शांति पाठ हुआ। इसके अलावा दुर्गा देवी इंटर कॉलेज, पं. जोखूलाल इंटर कॉलेज माचा, महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज बस्थनवा, अशोक इंटर कॉलेज छावनी में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार डीएन कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक सीएल यादव नेतृत्व में बच्चों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए तथा भारत माता के सपूतों को याद किया। सेंट एंड्र्यूज एकेडमी पांडेय बाजार में प्रबंधक पंकज जायसवाल व प्रिंसिपल दीपा गुप्ता के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों ने कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया। बिलारा चौराहे पर मनोज सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया तथा पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए।
सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में विभिन्न संगठनों व ग्रामीणों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। पाक प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। इस मौके पर अंकित त्रिपाठी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष इन्द्रसेन उपाध्याय, हियुवा के विनय चौधरी आदि मौजूद रहे।
नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार दिन में लगभग दस बजे बडी संख्या में अकसड़ा चौराहे पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने हाथ में तिरंगा लहराते हुए रैली निकाली। पाक व आतंकवाद के खिलाफ नारेेबाजी की। बाद में पाकिस्तान प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर श्रुति अग्रहरि, पिन्टू दूबे, दिलीप शर्मा, अफसर अली, राजीव मिश्रा, ग्राम प्रधान फूल चंद दूबे, राजेश दूबे, पिन्टू दूबे आदि मौजूद रहे। इधर, राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव नागेन्द्र दत्त त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द बरनवाल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजेश तिवारी व जिलाध्यक्ष समेत तमाम लोगों ने पोखरा बाजार में कैंडल मार्च निकाल कर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।
पीएम को भेजा खून से लिखा पत्र
कप्तानगंज। सीएचसी पर क्षेत्र के युवाओं ने प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखकर पाकिस्तान से बदला लेने की मांग की। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार तथा भाजपा नेता राजेश त्रिपाठी की अगुवाई में जुटे युवाओं अनिल राजभर लव कुश शर्मा, पिंटू सोनकर राजू पांडेय, दिग्विजय नाथ चौबे, हरेंद्र तिवारी, वीरेंद्र ओझा, विजय कुमार पाठक, रमेश चंद्र, राकेश पांडेय, मंजुल पांडेय, कृपा नाथ तिवारी, दिलीप पांडेय, लव कुश शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, अमित निषाद, शिव बहादुर मौर्य, वीके शर्मा, रामजीवन यादव, राम सनेही, लव कुश आदि ने खून से पत्र लिखकर पाक व आतंकवाद से बदला लिए जाने की मांग उठाई।
शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, बैठक समाप्त
बस्ती। नगर पालिका बोर्ड की बैठक शनिवार को हुई। पिछली बैठक की कार्रवाईयों पर सदस्यों ने सदन में चर्चा की। इसके बाद पुलवामा में हुई आतंकी घटना में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना के बाद बैठक की कार्रवाई समाप्त कर दी गई। नगर पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्रा की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे के बाद बैठक शुरू हुई। सदन की कार्रवाई में पुलवामा घटना पर चर्चा हुई। तत्पश्चात सदस्यों व अध्यक्ष सहित पालिकाधिकारियों व कर्मियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सदस्य प्रमोद कुमार, दीप आनंद श्रीवास्तव, ममता, ताड़कनाथ शांति शुक्ला, मो. सिद्दीक, चुनमुन लाल, माया, मीरा राय, मंजू श्रीवास्तव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, शालू यादव, ईओ डॉ. मणि भूषण त्रिपाठी, एई घनश्याम चित्रगुप्त, जेई अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
शहीद सैनिकों की याद में यज्ञ
बस्ती। पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले शहीद सैनिकों को जगह-जगह श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी क्रम में सांसद हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में शनैश्चर मंदिर के संस्थापक पं. सरोज मिश्रा, संतोष सिंह, राजन मिश्रा, राहुल श्रीवास्तव, प्रशान्त त्रिपाठी, राजेश चित्रगुप्त, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, महन्त पाल, पिन्टू तिवारी, अनूप पांडेय, संतोष विश्वकर्मा, संतोष कन्नौजिया, हनी श्रीवास्तव, जयन्त मिश्रा व सिद्धांत मिश्रा ने यज्ञ हवन कर आत्मा के शांति की प्रार्थना की। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ ने एपीएनपीजी कॉलेज में शोक सभा आयोजित हुई। हमले की सभी ने निंदा की। इस मौके पर डॉ. पूूर्णेश नारायन सिंह, डॉ. राजेंद्र बौद्ध, डॉ. राजेश सिंह, डॅा. अनीता सिंह, निशा सोनकर आदि मौजूद रहे। उ.प्र. महाविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। ग्राम विकास अधिकारी संघ ने हमले की निंदा की। सर्वसम्मति से शहीद परिवारों के लिए एक दिन का वेतन देने की घोषणा की गई।
आतंकवाद के पुतले को फांसी
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलवामा में शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा कारगिल शहीद स्तंभ परिसर में आयोजित की गई। यहीं आतंकवाद के प्रतीकात्मक पुतले को फांसी दी गई और फिर उसे जला दिया गया। इस मौके पर आशीष कुमार श्रीवास्तव, महासचिव चंद्रिका सिंह, बाल कृष्ण ओझा, शिक्षक नेता दुर्गेश कुमार यादव, रंजीत कुमार श्रीवास्तव, अफजल आदि मौजूद रहे।
मानिकचंद प्रतिनिधि के मुताबिक साऊंघाट ब्लॉक सभागार में हियुवा ने बैठक की। बैठक के बाद दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। बाद में बस्ती बांसी मार्ग के गौरा चौराहे पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका गया।