फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: आज से संचालित की जाएगी मनवर-संगम एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से संचालित होगी मनवर-संगम एक्सप्रेस
विज्ञापन

कोहरे के चलते 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक स्थगित थी ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। प्रयागराज में कुंभ दर्शन के लिए एक और खुशखबरी है। 18 जनवरी से पूर्व निर्धारित समय पर इस ट्रेन का संचलन शुरू किया जा रहा है। घने कोहरे के कारण पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने मनवर-संगम एक्सप्रेस का संचलन 13 दिसंबर 18 से 15 फरवरी 19 तक स्थगित रखने के कार्यक्रम में परिवर्तन कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज में कुंभदर्शन के समय जिले की महत्वपूर्ण ट्रेन कोहरे के चलते रद किए जाने से लोगों में नाराजगी भी थी। सांसद हरीश द्विवेदी ने रेलमंत्री से इस संबंध में मुलाकात कर ट्रेन चलाए जाने की मांग की ही थी व्यापारी नेता व पूर्व में रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य रहे गौरव गुप्ता विक्की ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को ट्वीट कर मनवर संगम एक्सप्रेस को चलाए जाने की मांग की थी। इसके बाद कुंभ मेले को ध्यान में रखते पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गंभीरता को देखते हुए मनवर संगम एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-14117/ 14118) चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन अब 18 जनवरी से सप्ताह में पांच दिन चलेगी। बस्ती स्टेशन से दोपहर 1:20 पर प्रयागराज के लिए रवाना होगी। पूर्व निर्धारित बृहस्पतिवार और रविवार को संचालित नहीं की जाएगी। मांग माने जाने पर गौरव गुप्ता विक्की के साथ अन्य लोगों ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें