फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो.. प्रतियोगिता: पूरब से पश्चिम तक के पहलवान भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन

पूरब से पश्चिम तक के पहलवान भिड़े
प्रदेशीय सीनियर वर्ग महिला-पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता
वाराणसी, फैजाबाद, इलाहाबाद ने भी जीता मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय प्रदेशीय सीनियर वर्ग महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरे दिन पश्चिमी जिलों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में 17 किलोग्राम वर्ग में अलीगढ़ के मनोज ने इलाहाबाद के प्रवीण कुशवाहा को, मेरठ के वीरभद्र ने गोरखपुर के राजन यादव को चित किया। जबकि फैजाबाद के राम निहाल ने बस्ती के संजय, आजमगढ़ के धर्मेंद्र चौहान ने इलाहाबाद के संजीत कुमार को हराया। 61 किलोग्राम वर्ग में सहारनपुर के जाहिद ने बरेली के मयंक को हराया। आजमगढ़ के कमल चौहान ने अलीगढ़ के योगेश को पटखनी दी। इसके अलावा ग्रीक रोमन सहित अन्य वर्ग की प्रतिस्पर्धाएं हुईं। बुधवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। महिला वर्ग में इलाहाबाद की रिंकी ने कानपुर की रश्मि को अंकों के आधार पर हराया। सुमन मुरादाबाद ने अलीगढ़ की रुचि को, आजमगढ़ की रितु ने सहारनपुर की रिशू को चित किया। इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डीएम डॉक्टर राजशेखर ने खिलाड़ियों और आयोजक मंडल का उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि यशभारती व लक्ष्मण पुरस्कार विजेता पहलवान पन्ने लाल यादव को पगड़ी पहनाई गई। प्रतियोगिता के सूत्रधार एवं अध्यक्षता कर रहे यूपी हैंडबॉल संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान आयोजक स्पोर्ट्स अफसर चंद्रमौलि पांडेय, अधिवक्ता नरेंद्र पांडेय, धीरेंद्र बीडीसी, हरिनारायण उर्फ मुन्ना सिंह अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें