फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणकारी योजनाओं का बीडीओ ने जांचा सच

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ ने जांचा योजनाओं का सच
विज्ञापन

दो ग्राम पंचायत के तीन गांवों में शौचालय और आवासों के देखा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
सल्टौआ। क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों के तीन गांवों में कल्याणकारी योजनाओं का सच जांचने बृहस्पतिवार को बीडीओ मंजू त्रिवेदी पहुंच गईं। बीडीओ ने कोइलसा ग्राम पंचायत के ग्राम मझौआ बाबा व कोइलसा तथा सूरतगढ़ ग्राम पंचायत के गांव मनवा में शौचालय व प्रधानमंत्री आवास निर्माण के हालात जाने।
विज्ञापन

मझौआ बाबा गांव में निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने पाया कि गांव में 38 परिवार हैं, केवल राम बहादुर के घर का शौचालय प्रयोग में नहीं है। क्योंकि इसमें दरवाजा नहीं लगा है। ग्राम पंचायत कोइलसा में बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी मुनक्का पत्नी राम निहाल का आवास जांचा। यहां आवास के बरामदे के सहारे छप्पर डाला गया था, जिसे देखकर वह नाराज हुईं। उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। बगल स्थित शौचालय में लकड़ी भरा पाया गया, जबकि यहां दरवाजा भी नहीं लगा था। गांव में साजमा व कुतुबुन्निशा के शौचालय का निर्माण नहीं पाया गया, जिस पर उन्होंने तत्काल निर्माण कराने के निर्देश दिए। सूरतगढ़ के मनवा में जांच के दौरान पाया गया कि यहां 48 परिवारों के शौचालयों का निर्माण होना था, जिसमें से तीस का कार्य प्रगति पर है। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार चौधरी, सुधीर कुमार त्रिपाठी, ग्राम सचिव राम बहादुर चौधरी, रोजगार सेवक दुर्गा प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें