फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रमजोत में शार्ट सर्किट से दुकान जली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़े और सौंदर्य प्रसाधन सामग्री जलीं, पड़ोसियों ने धुआं उठता देखकर सूचना दी

अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत।
कस्बे के एक व्यापारी की रेडीमेड कपड़े और सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की दुकान में शार्ट सर्किट से रविवार अलसुबह आग लग गई। जानकारी पर जुटे लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। तब तक अधिकांश सामग्री जल चुकी थी।
छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत बाजार गोपाल कसौधन की रेडीमेड कपडे़ व सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की दुकान है। शनिवार रात करीब आठ बजे गोपाल अपनी दुकान बंद कर कस्बे में घर चले गए। रविवार सुबह आग लगने के बाद उठे धुएं के गुबार को देखकर पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना गोपाल को दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने शटर खोला तो आग से अधिकांश सामान जल चुका है। स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाने के बाद लोग जुटे और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। तब तक दुकान का सारा समान जलकर राख हो गया था। दुकान मालिक गोपाल कसौधन के अनुसार, दुकान में करीब पांच लाख के रेडीमेड कपड़े और सौंदर्य प्रसाधन सामग्री व कागजात आदि जल गए। सूचना पर हल्का लेखपाल, पुलिस चौकी प्रभारी समेत अन्य लोग पहुंचे। हल्का लेखपाल अभिनव उपाध्याय ने बताया कि क्षति रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसीबत दर मुसीबत पहुंची
गोपाल कसौधन की जमापूंजी दुकान के रूप में थी, जिससे परिवार का भरण पोषण होता है। हादसे की सूचना के पहले पत्नी कि तबियत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें लेकर सुबह करीब चार बजे फैजाबाद में दिखाने के लिए निकले थे कि दूसरी मुसीबत सामने आ गई। इसके दो सप्ताह पहले ही 40 वर्षीय बडे़ भाई पवन और बीमार पिता रामस्वरूप की आकस्मिक मौत हो चुकी है जिससे परिवार काफी दुखी और परेशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें