फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर में 131 टीमें घर-घर जाकर खिलाएंगी फाइलेरियारोधी दवा

Sat, 09 Aug 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अर्बन क्षेत्र में 1.68 लाख लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाने के लिए 131 टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें घर-घर लोगों को दवा खिलाएंगी। फॉलोअप के बाद ही टीम वहां से आएगी। निगरानी के लिए 22 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। शुक्रवार को एएनएम टीसी में हुई बैठक में अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया ने बताया कि 25 वार्डों में एक साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों को दवा खिलाई जाएगी। बीमार और गर्भवमियों को यह दवा नहीं दी जाएगी। उन्होंने खाली पेट दवा न खाने की अपील की। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि शहर को फाइलेरिया मुक्त बनाना है। इस दौरान रोजी, सूर्यमुखी, रंजू शर्मा, अनुराधा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें