फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिलाओं ने बच्चों में वितरित की राखी

Sat, 09 Aug 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती विकास समिति महिला प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर राखी वितरण कार्यक्रम पठान टोला में हुआ। समिति की महिला सदस्यों ने जरूरतमंद बच्चों में रखी का वितरण किया। अध्यक्ष डॉ. शैलजा ने बताया कि समिति का उद्देश्य समाज में भाईचारे और सौहार्द्र को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल सामाजिक जुड़ाव मजबूत होता है, बल्कि पारंपरिक मूल्यों को भी बढ़ावा मिलता है। समिति के संस्थापक राहुल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डॉ. शिवा त्रिपाठी, सचिव सिम्मी भाटिया, इमरान अली, प्रशांत श्रीवास्तव, अमित गुप्ता की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी सदस्यों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें