फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सऊदी अरब में फंसे जिले के 13 युवक

विज्ञापन
साऊदी अरब में फंसे भारतीय युवक। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
बस्ती। सऊदी अरब के अबहा शहर में 161 भारतीय नागरिक संकट में फंसे हुए हैं। इनमें बस्ती जिले के 13 युवक भी शामिल हैं। सभी लोग सऊदी अरब की अलीसार कंपनी में काम करने गए थे। शुरुआत के करीब छह महीने तक उन्हें काम और वेतन मिलता रहा। इसके बाद अचानक न तो काम मिला और न ही वेतन।
विज्ञापन

हालात इतने बिगड़ गए कि खाने-पीने तक के लाले पड़ गए। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा है कि वे अबहा में एक तरह से कैद होकर रह गए हैं। बिना रुपये के जीवन गुजारना बेहद मुश्किल हो गया है। फंसे भारतीयों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने उन्हें पूरी तरह छोड़ दिया है। स्थानीय पुलिस से लेकर भारतीय दूतावास तक गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस मदद नहीं मिल सकी।
मजबूरी में इन लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया और भारत सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। बस्ती जिले के जिन 13 लोगों के नाम सामने आए हैं उनमें गोकुल, गिरीश चंद्र, जसवंत, जोगेंद्र, करुणा, पंकज यादव, शुभम, विजय कुमार, रूप चंद्र, राम प्रीत, फूल सिंह, गोरखनाथ और सत्यनारायण शामिल हैं।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के भटहा गांव निवासी सत्यनारायण के परिजन सबसे अधिक परेशान हैं। परिजनों के अनुसार सत्यनारायण परिवार का इकलौता कमाने वाला है। पिता बुजुर्ग हैं, मां बीमार रहती हैं और एक छोटी बहन पढ़ाई कर रही है। सत्यनारायण की कमाई से ही घर का खर्च, मां का इलाज और बहन की पढ़ाई चलती थी।
विज्ञापन

परिजनों ने करीब एक लाख रुपये खर्च कर उसे सऊदी भेजा था, लेकिन अब वह खुद बेसहारा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें