फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 13 वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। धरपकड़ अभियान के तहत जिले के तीन थानों की पुलिस मंगलवार को 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। मुंडेरवा पुलिस ने छह, सोनहा ने चार और वाल्टरगंज पुलिस ने तीन वारंटियों को दबोचा है। इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, वहां से सभी जेल भेज दिए गए। वाल्टरगंज पुलिस ने पुर्सिया निवासी सिकंदर, हरदिया चौराहा निवासी शिवपूजन व इसी क्षेत्र के रहने वाले शिवलाल को गिरफ्तार किया है। मुंडेरवा पुलिस ने कुर्थिया निवासी राजेंद्र प्रसाद, कड़सरी निवासी महेश लाल, पिपरा चीथर निवासी हरिश्चन्द्र, किठरी निवासी पुनीत अग्रहरि, मेहड़ा सैदवार निवासी अनिल और भैसा पांडेय निवासी केसर को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर कोर्ट से वारंट जारी था, मगर हाजिर नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन

इसके अलावा सोहना पुलिस ने चार वारंटी जाता निवासी रत्नेश कुमार चौधरी, कोठिला गांव निवासी राम लगन, चौकवा निवासी सोनू गौड़ और मंडफ निवासी बब्लू को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें