फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जाना चुनावी तैयारियाें का हाल

विज्ञापन
डीएम डॉ. राजशेखर शुक्रवार को अचानक हर्रैया तहसील पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हर्रैया। डीएम डॉ. राजशेखर शुक्रवार को अचानक हर्रैया तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लिया और आन लाइन शिकायतों पर हुई कार्रवाई का हाल जाना। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को अपडेट रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब साढे़ 12 बजे डीएम के तहसील का औचक निरीक्षण की सूचना की भनक लगते ही एसडीएम व तहसीलदार सजग हो गए। चुनाव कार्य में लगे कर्मियों के साथ कंट्रोल रूम में चुनाव संबंधी आन लाइन शिकायतों के निस्तारण व अन्य अभिलेखों के बारे में सूचना एकत्रित की। साथ ही रिकार्ड रूम में भी तैनात कर्मचारियों को सचेत किया। तहसील में पहुंचे डीएम ने मतदाता जागरूकता के लिए ईवीएम व वीवीपैट मशीन पर प्रशिक्षित कर रहे कर्मियों के पास अब तक हुए कार्य के बाबत जाना। खुद ईवीएम का प्रयोग कर रजिस्टर पर हस्ताक्षर किया। कंट्रोल रूम में पहुंचकर अब तक हुए चुनावी तैयारियों का हाल जाना। कहा कि चुनाव संबधी प्राप्त आन लाइन शिकायतों का निस्तारण गंभीरता से करें। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। इसके बाद जिला अधिकारी कसैला के तपसी धाम पहुंचे। मंदिर परिसर में चल रहे धर्मशाला निर्माण व अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता को समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम शिव प्रताप शुक्ला, तहसीलदार मोहम्मद जसीम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें