फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परीक्षा कराए स्कूल में ताला लगा चले गए गुरुजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना परीक्षा कराए स्कूल में ताला लगा चले गए गुरुजी
विज्ञापन

बीईओ के निरीक्षण में खुला तथ्य, स्कूल के तीन शिक्षकों पर कार्रवाई की सिफारिश
अमर उजाला ब्यूरो
दुुबौलिया। प्राथमिक शिक्षा को लेकर शिक्षकों की लापरवाही शुक्रवार को एक बार फिर उजागर हुई है। परिषदीय विद्यालय की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है। इसका निरीक्षण करने खंड शिक्षा अधिकारी ध्रुव प्रसाद जायसवाल दोपहर करीब एक बजे निकले। वे भ्रमण करते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैरागल व प्राथमिक विद्यालय बैरागल पहुंचे। यहां ताला लटक रहा था, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा होनी शेष थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीईओ ने इन विद्यालयों में तैनात तीन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी है।
उक्त विद्यालय पर बीईओ करीब 1:50 बजे पहुंचे। यहां दूसरी पाली में पर्यावरण शिक्षा की परीक्षा होनी थी, मगर यहां तो ताला लटक रहा था। दोनों विद्यालयों शिक्षक बच्चों की छुट्टी कर रफूचक्कर हो गए थे। यहां मौजूद बच्चों से बीईओ ने बातचीत की। बच्चों ने बताया कि सिर्फ प्रथम पाली में हिंदी की परीक्षा हुई है। इसके बाद गुरुजी ने छुट्टी कर दी। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि द्वितीय पाली में 2:30 बजे से पर्यावरण शिक्षा की परीक्षा तय थी, मगर स्कूल बंद कर शिक्षक जा चुके थे। इस लापरवाही के लिए प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार चौरसिया व सहायक अध्यापक संदीप कुमार जबकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक विनोद कुमार यादव के खिलाफ बीएसए को पत्र लिखकर तीनों के वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने व सख्त कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन



परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा शुरू
1747 प्राथमिक और 637 जूनियर हाईस्कूल में परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गई। परीक्षा प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 और द्वितीय पाली 12:30 से 2:30 बजे तक हुई।
जिले के 1747 प्राथमिक और 637 जूनियर हाई स्कूल में कुल एक लाख 97 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। प्राथमिक विद्यालयों में 152030 छात्र तथा जूनियर में 45043 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है। प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की हिन्दी की मौखिक परीक्षा जबकि बाकी कक्षाओं के छात्रों की हिन्दी लिखित परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में जूनियर हाई स्कूल के हमारा पर्यावरण की परीक्षा हुई। हर्रैया ब्लॉक क्षेत्र के सभी परिषदीय स्कूलों में पहले दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। प्राथमिक विद्यालय निपनियां में 56, प्राथमिक विद्यालय सकरदहा में 88, प्राथमिक विद्यालय उभाईं में 275, भैंसा चौबे में 106, गोपालपुर में 52, फरेंदा जागीर में 43, प्राथमिक विद्यालय शंभूपुर में 90, जगदीशपुर में 60 बच्चों ने परीक्षा दी। गौर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पैकोलिया में 47 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए। बहादुरपुर क्षेत्र में 175 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में हिंदी का परीक्षा नकलविहीन कराने के जिम्मेदारी बीईओ को दी गई थी। विक्रमजोत क्षेत्र के 120 प्राथमिक तथा 49 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों, कप्तानगंज क्षेत्र में 127 प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में समय से परीक्षा शुरू हुई।

इंटर जीव विज्ञान में 23 छात्र अनुपस्थित
बस्ती। सीबीएसई की इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा सुबह 10:30 से 12:30 तक पांच केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा में कुल 645 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा के प्रभारी कपिल गंगा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण कुमार श्रीवास्तव के निगरानी परीक्षा कराई जा रही है। सीबीएसई बोर्ड से जिले में 23 विद्यालय मान्यता प्राप्त हैं। इसके लिए पांच केंद्र बनाए गए है। इसमें केंद्रीय विद्यालय में 55 छात्र पंजीकृत थे। कोई छात्र अनुपस्थित नहीं रहा। श्रीराम पब्लिक स्कूल 96 पंजीकृत थे तीन छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में 161 पंजीकृत थे, जिसमें से 10 ने परीक्षा छोड़ी है। सेंट जेवियर्स केंद्र पर 220 छात्र-छात्राओं को परीक्षा देनी थी, जिसमें 10 छात्र अनुपस्थित रहे। सेंट्रल एकेडमी में 113 पंजीकृत थे सभी परीक्षा में शामिल हुए। सचल दल टीम प्रभारी एके श्रीवास्तव, मुकेश गुप्ता, जनार्दन यादव के साथ सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। किसी भी तरह की कोई कहीं कोई कमी नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें