पदयात्रा पर निकले सांसद, डोर-टू-डोर संपर्क
विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की पदयात्रा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। भाजपा लोकसभा चुनाव की रणनीति के तहत इस बार भी इतिहास दोहराना चाहती है। 2014 के लोकसभा चुनाव में कामयाबी को आगे बढ़ाने के लिए शनिवार से पदयात्रा शुरू की गई।
जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में ‘गांव-गांव, पांव-पांव’ पदयात्रा की शुरुआत सांसद हरीश द्विवेदी ने की। शहर के रौतापार और पिकौरा शिवगुलाम मोहल्ले में सांसद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों से सीधा संपर्क किया। गांधी कला भवन से चलकर मोहल्ले-मोहल्ले होते हुए रोडवेज के पास पदयात्रा समाप्त हुई। पदयात्रा के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहित की विभिन्न योजनाओं के बारे में जनता से चर्चा तथा नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए बड़ी जीत दिलाने की अपील की जा रही है। पद यात्रा में राजेंद्र गौड़, राजेंद्र तिवारी, अजय सिंह गौतम, भानु प्रकाश मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश ठाकुर, राघवेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह मनोज रघुवंशी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।