फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद की कार्यशाला में दिए गए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
धान खरीद की कार्यशाला में दिए टिप्स
विज्ञापन

पहली नवंबर से होगी खरीद, तैयारी पर हुई चर्चा
पंजीकृत किसानों से ही खरीद का दिए गए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। धान खरीद की तैयारी अब और तेज हो गई है। इसके लिए बुधवार को तहसील सभागार में एडीएम रमेश चंद्र की अगुवाई में खरीद से जुड़े सभी केंद्र प्रभारियों व अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में केंद्र प्रभारियों व जिम्मेदारों को खरीद के टिप्स दिए गए।
डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ त्रिपाठी ने कहा कि पहली नवंबर से खरीद शुरू होगी। इसके लिए सभी केंद्र प्रभारी सेेंटरों पर अपनी तैयारी पूरी कर लें। केंद्रों पर दो इलेक्ट्रानिक कांटा के अलावा बैनर व पोस्टर भी चस्पा करें। कहा कि इस बार उन्हीं किसानों से धान खरीद की जाएगी जिनका पंजीकरण होगा। इसके लिए केंद्र प्रभारी सूची अपने पास रखें। धान की कीमत इस बार 1750 रुपये प्रति क्विंटल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को खरीद में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि इस बार निकटस्थ गांवों के किसानों की खरीद केंद्रवार होगी। इसके निर्देश शासन ने दिए हैं। किसानों को कहीं कोई दिक्कत न आने पाए। इसकी व्यवस्था केंद्र प्रभारी अभी से सुनिश्चित करें। इस मौके पर मंडी सचिव राजितराम वर्मा, पीसीएफ प्रबंधक अमित चौधरी, एफसीआई के सुशील पांडेय, पीसीयू के प्रबंधक देवीलाल चौधरी के अलावा खाद्य विभाग के सभी चौदहों के केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें