फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण को ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण को ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

जलेबीगंज जगदीशपुर मार्ग बनाने की मांग
तालाब जैसे बन गई है सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। जलेबीगंज बाजार से जगदीशपुर मार्ग पर सफर करना आसान नहीं है। सड़क पर अब केवल गड्ढे ही दिखाई दे रहे हैं। इस समय सड़क पर पानी भर जाने से मार्ग तालाब जैसी है। इन स्थितियों से अजीज ग्रामीण मार्ग निर्माण कराने को लेकर बुधवार को कस्बे के अश्वनी पाठक के नेतृत्व में सड़क पर उतर गए। ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सपा सरकार में मार्ग को गड्ढामुक्त कराया गया था। तब से आज तक कोई कार्य नहीं कराया गया, जिससे सड़क पूरी तरह से उखड़ कर ध्वस्त हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे आवागमन मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ती है। कभी-कभी बच्चे गड्ढे में गिर जाते हैं। मार्ग की लंबाई लगभग पांच किलोमीटर है। अश्वनी पाठक ने बताया कि यह मार्ग जलेबीगंज बाजार से होकर रेवटा, पटखौली, कुरदा, जगदीशपुर, पिकौरा, हरदिया, मझौवा दूधनाथ, केसरई के रास्ते गौर बाजार को जोड़ता है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर दिलीप कसौधन, राम आशीष दुबे, साधुशरन अग्रहरि, मुकेश वर्मा, अखिलेश तिवारी, पंकज शुक्ल, अमरेंद्र पाठक, विमल पाठक, सोमनाथ दुबे, सेतु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें