बस्ती। एनएचएआई की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को बड़ेवन स्थित टोल नाका के पास साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान स्वच्छता रैली निकालकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डीजीएम प्रदीप श्रीवास्तव ने की। जागरूकता गोष्ठी में डीजीएम ने कहा कि स्वस्थ एवं सुंदर भारत बनाने के लिए हम सभी को एक साथ मिलकर सफाई के प्रति अधिक से अधिक योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या-गोरखपुर एसएमएस टोल की ओर से किया गया। विजय भाऊ संचेती, आंनद कुमार, नंदकिशोर अकोटकर, सुमित भंडारी, हरिकेश मिश्र, बडूं हिवराले, इंद्रभूषण तिवारी, अतुल सिंह, श्याम अवतार शर्मा, मनीष शर्मा, बंडू भुडे, संदीप कोडेस्कर, मोतीलाल सोनी, सचिन पाटिल, गिरीश रूकमांगद, सुनील सिंह, प्रशांत अदाई, नितिन बोरे, सांरग रथंवे एवं अन्य मौजूद रहे।