बस्ती। शासन स्तर पर सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए खाना बनाने वाली रसोइयों का मानदेय बढ़ाने पर गंभीरता से विचार हो रहा है। एक हजार से बढ़ाकर दो हजार करने की तैयारी हो रही है। चेक के स्थान पर सीधे खाते में भेजने और 10 माह के स्थान पर 11 माह का मानदेय देने पर कभी भी निर्णय हो सकता है।
लखनऊ में हुए जिला समन्वयकों एमडीएम की बैठक में रसोइयों की बेहतरी पर विचार हुआ। इस बारे में सभी एमडीएम के डीसी के राय ली गई। बैठक की अध्यक्षता एमडीएम के डायरेक्टर ने ली। बैठक में भाग लेकर आए जिला समन्वयक अमित मिश्र ने बताया कि शासन और नदेशालय स्तर पर रसोइयों के मानदेय में बढ़ोत्तरी से लेकर उनका मानदेय चेक के स्थान पर सीधे खाते में भेजने और दस माह के स्थान पर 11 माह का मानदेय देने पर गंभारता से विचार हो रहा है। बताया कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो कुछ दिनों में रसोइयों को बड़ा तोहफा मिल सकता है। जिले में वर्तमान में 5985 रसोइया 1762 प्राथमिक और 791 जूनियर स्कूल सहित कुल 2542 सरकारी स्कूलों में एमडीएम योजना के तहत रसोइया का कार्य कर रही है। यह रसोइया कई सालों से मानदेय बढ़ाने के लिए जिले से लेकर लखनऊ में धरना प्रदर्शन के जरिए मांग उठा चुकी हैं।