फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बॉस्केटबाल और हैंडबाल के 12-12 खिलाड़ी चयनित

Sat, 26 Jul 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रयागराज में 27 से 29 जुलाई तक होने वाले राज्य स्तरीय महिला हैंडबाल और बॉस्केटबाल की प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय टीमों का चयन कर लिया गया है। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम परिसर में दो दिनों तक चले चयन ट्रायल के दौरान महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 12-12 महिला खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि बॉस्केटबाल प्रतियोगिता के लिए 12 महिला खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। इसमें कविता कुमारी, सना बेगम, लक्ष्मी, पल्लवी, कीर्ति, रिमझिम यादव, सोनल, सिमला बेगम, अंशु, काजल चौधरी, फातिमा खातून और मधु शामिल हैं। इसी तरह हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए भी 12 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें राधा भाष्कर, सुनीता, रूश्का नूरी, स्मिता, कनीज फातिमा, नंदिनी चौधरी, मान्या कसौधन, अमृता, पूर्वी, प्रतिमा, अन्नू गुप्ता और अनन्या शामिल है। अनन्या संतकबीरनगर और बाकी सभी खिलाड़ी बस्ती की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि दोनों टीमों से संबंधित कोच मैनेजर को निर्धारित समय पर खिलाड़ियों को लेकर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचना होगा।
-
बॉस्केटबाल सब जूनियर बालक वर्ग का चयन ट्रायल कल
बॉस्केटबाल सब जूनियर बालक वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2 से 5 अगस्त तक प्रयागराज में आयोजित होगी। इसके लिए मंडलीय टीम का चयन 28 जुलाई को किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मंडल के इच्छुक खिलाड़ी चयन ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। इसमें एक जनवरी 2007 के बाद की जन्म तिथि वाले खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें