बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को बसहवां में कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में रुकावट डालने वाले 12 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें रोक लिया। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि शांतिभंग की धारा में उन्हें निरुद्ध किया गया है। वहीं सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में धरना दे रहे लोगों को भी पुलिस हिरासत लेकर कोतवाली ले गई। छह लोगों पर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई। संवाद