फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में कोरोना के 12 नए केस, डिस्चार्ज हुए छह

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती में कोरोना के 12 नए केस, डिस्चार्ज हुए छह
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 12 नए पॉजिटिव केस पाए गए। जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 363 हो गई है। छह पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें कैली व रुधौली स्थित अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया। एक्टिव केस 47 हैं।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को 12 नए केस पॉजिटिव आए हैं। छह पॉजिटिव मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 15 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अब भी प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। करीब सवा लाख प्रवासी आ चुके हैं। डीएम के मुताबिक अब तक 2332 नमूनों की जांच बीआरडी मेडिकल कॉलेज व स्थानीय स्तर पर ट्रूनेट मशीन से कराई गई है। 11664 की रिपोर्ट आ चुकी है। 11295 निगेटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें