फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 12 लाख ठगे

Mon, 12 Aug 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- सोशल मीडिया के जरिये जालसाज के संपर्क में आए शिक्षक
विज्ञापन

- अधिक मुनाफा कमाने के लालच में गंवाई जमा पूंजी, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शेयर बाजार में रुपये लगाकर अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में एक शिक्षक ने करीब 12 लाख रुपये गंवा दिए हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए एक ग्रुप से जुड़े, ग्रुप एडमिन ने मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बना लिया। शिक्षक की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है।
लालगंज क्षेत्र के बानपुर निवासी राम चरन निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पेशे से शिक्षक हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें एक वीडियो दिखा जिसमें शेयर बाजार से कम समय में कई गुना रुपये कमाने के तौर तरीके दिखाए जा रहे थे। वीडियो के अंत में एक मोबाइल नंबर दिया गया था जिसकी मदद से वह एक ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप में शेयर बाजार से संबंधित जानकारियां दी जाती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप एडमिशन के कहने पर राम चरन निवेश के लिए रुपये देते गए। जब वह एडमिन से रुपये के बारे में पूछते तो उन्हें फायदे का झांसा देकर संतुष्ट कर दिया जाता। धीरे-धीरे उन्होंने करीब 11 लाख 94 हजार रुपये दे दिए। बाद में एडमिन से रुपये वापस दिलाने को कहा तो वह टालने लगा तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें