फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार फीट गली की जमीन को लेकर मारपीट, 12 घायल

Mon, 22 May 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के मलौली गोसाई में रविवार को रास्ते के विवाद में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष की छह महिलाओं समेत 12 लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल एक अधेड़ को इलाज के लिए श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई है।
विज्ञापन

मलौली गोसाई गांव में सुकई गुप्ता व झिनकन गुप्ता के घर के बीच चार फीट की गली है। इसी को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। पांच दिन पहले भी मारपीट हुई थी, जिसमें एक पक्ष ने एक नल तोड़ दिया था। तब से दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था। इसी विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से जमकर मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट में एक पक्ष की कैलाशपति, संगीता, राधिका, रीता, रोहित, शिवकुमार घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के सुकई गुप्ता, भरतलाल, अमित, विकास, पूजा, जय देवी घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी विक्रमजोत ले जाया गया। इनमें घायल सुकई को सीएचसी विक्रमजोत से श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या रेफर किया गया है। छावनी पुलिस ने घायल कैलाशपति की तहरीर पर राजू गुप्ता, भरतलाल, प्रह्लाद, धर्मेंद्र, अमित कुमार, विकास निवासी मलौली गोसाई के खिलाफ घर पर चढ़कर बलवा करने, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष ने भी थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा कायम कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें