फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएचसी अधीक्षक समेत 12 मिले अनुपस्थित

Wed, 21 Aug 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने मंगलवार को परशुरामपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। यहां अस्पताल के अधीक्षक पिछले पांच दिन से अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा 11 अन्य कर्मचारी भी ड्यूटी पर नहीं मिले। सीएमओ अनुपस्थित कर्मियों का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब 8:35 बजे परशुरामपुर सीएचसी पर अचानक सीएमओ पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका तलब की। इसमें अधीक्षक डॉ. भाष्कर यादव 16 अगस्त से लगातार अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा वार्ड ब्वाॅय शेष कुमार मिश्र, मंगलेश त्रिपाठी, फार्मासिस्ट राजीव शंकर पांडेय, डार्क रूम सहायक मुस्तफा भी अनुपस्थित मिले।
एसएन दिनेश, एएनएम अजय लक्ष्मी, सीमा, फिजियोथेरेपिस्ट दुर्गेश शुक्ल, एसटीएस आशुतोष, स्टाॅफ नर्स रमाकांत चौधरी एवं दीपिका पाल अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने अनुपस्थित दिवस का वेतन बाधित करते हुए सभी से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें