हरैया। विद्युत चोरी की जांच अभियान के तहत वृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता अजय कुमार मौर्या के निर्देश पर गठित चार टीमों ने महराजगंज कस्बे में चेकिंग की। 72 आवासीय व कॉमर्शियल परिसरों को जांच की गई। 12 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए और नौ लोगों से 1.46 लाख रुपये वसूले गए। सहायक अभियंता अजय प्रताप यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान 9 बकाएदारों से करीब 1.46 लाख रुपये वसूले गए। दो उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन, चार का घरेलू से कॉमर्शियल, नौ की क्षमता वृद्धि, 4 उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए गए। उन्होंने बताया कि 12 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया है। संवाद