फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लंपी की चपेट में आए 12 गोवंश

Tue, 19 Sep 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
54 हजार मवेशियों को टीका लगाकर किया जा चुका है प्रतिरक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में लंपी वायरस से संक्रमित अब तक 289 गाेवंश मिल चुके हैं। इनमें एक की मौत भी हो चुकी है। सोमवार को संक्रमण के 12 नए मामले आए। अलबत्ता, पशु पालन विभाग का कहना है कि संक्रमण के मामले में कमी आ रही है। टीकाकरण अभियान के तहत करीब 54 हजार गोवंश प्रतिरक्षित किए जा चुके हैं। 1.6 लाख मवेशियों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य है।
जिले में लंपी वायरस का संक्रमण फैला हुआ है। शुरुआत में एक दिन में सर्वाधिक 65 गोवंश लंपी से प्रभावित मिले थे। इसके बाद अफसरों के हाथ-पांव फूलने लगे, लेकिन स्थिति भयावह होने से पहले ही चिकित्सकों ने इस पर काबू पा लिया। अब प्रतिदिन सात से 12 गोवंश ही संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को 12 नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु पालन विभाग संक्रमण के चेन को रोकने के लिए दो दर्जन से अधिक टीमों के सहारे टीकाकरण करा रहा है। इसका असर अब दिखने लगा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुशवाहा ने बताया कि शासन से 90 हजार टीके मिले हैं। अभियान चलाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। संक्रमण की दर में कमी आई है। उन्होंने पशु पालकों से अपील की कि बाड़े की नियमित सफाई कर कीटनाशक का छिड़काव करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें