फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वायरल फीवर से पीड़ित हैं कस्तूरबा की छात्राएं

Tue, 19 Sep 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने की जांच, परिसर में कीटनाशक के छिड़काव के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती-छावनी। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय छावनी का रविवार को सीएमओ आरपी मिश्रा व बीएसए अनूप कुमार ने निरीक्षण किया। विद्यालय में मौजूद छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सीएमओ ने बताया कि सभी वायरल फीवर से पीड़ित हैं। उनका इलाज पीएचसी जितियापुर की टीम कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार को कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 18 छात्राओं की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें पीएचसी जितियापुर में भर्ती कराया गया था। जांच में छात्राएं वायरल फीवर से पीड़ित मिलीं। बीएसए की जांच में रविवार को 45 छात्राएं उपस्थित मिलीं। जबकि शनिवार को 64 छात्राएं मौजूद थीं। वार्डन ने बताया कि बीमारी के चलते अन्य छात्राओं के परिजन उन्हें घर ले गए। बीएसए ने परिसर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए आरओ मशीन को ठीक कराने के निर्देश वार्डन को दिए। सीएमओ ने सफाई पर विशेष ध्यान देने और परिसर में कीटनाशक का छिड़काव कराने के लिए मातहतों को निर्देश दिया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. एके मिश्रा, एमओआईसी डॉ. आसिफ फारुखी, कस्तूरबा स्टाफ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें