फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के निस्तारण की मांग, ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं के निस्तारण की मांग, ज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्डी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने धरना प्रदर्शन को चेताया
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने फील्ड कर्मियों की 11 सूत्री समस्याओं के निस्तारण को लेकर बृहस्पतिवार को एक्सईएन पीडब्लूडी प्रांतीय खंड को ज्ञापन दिया है। चेतावनी दी है कि यदि तीन जून तक इसका निस्तारण न हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में पात्र कर्मियों को दस वर्ष, 16 वर्ष व 26 वर्ष पर एसीपी का लाभ तत्काल दिलाए जाए, डीसीआई से की गई कटौती को एनपीएस खाते में तत्काल स्थानांतरित कर पासबुक दिया जाए, जिन कर्मियों का जीपीएफ कट रहा है उन कर्मियों के सातवें वेतन मान का पचास प्रतिशत एरियर की प्रथम अथवा द्वितीय किस्त का तत्काल भुगतान किया जाए, सभी पात्र चौकीदारों को एक सौ रुपये साइकिल भत्ता तत्काल दिलाया जाए, सेवाकाल के दौरान मृत कर्मियों के आश्रितों को समस्य देयकों का भुगतान करने, विभाग में रखे गए संविदा अथवा ठेकेदारी प्रथा के कर्मियों को हटाकर विभाग में कार्यरत कर्मियों से कार्य लिये जाने, निरीक्षण भवन के समीप स्थित टाइप-वन के चार ब्लॉकों में निर्मित 32 आवासों की रंगाई-पुताई व अन्य कार्य कराए जाएं, मृतक कर्मियों के आश्रितों को शासनादेश के अनुरूप योग्यता के अनुसार नियुक्ति पत्र जारी किया जाए, फील्ड कर्मियों को ग्रीष्म कालीन वर्दी दिलाई जाए, बेलदार के पद से मेट के पद पर पात्र कर्मियों की तत्काल पदोन्नति की जाए। ज्ञापन देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष रामशंकर चौधरी व जिला मंत्री जवाहर लाल प्रजापति के अलावा अन्य कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें