नगर बाजार। थाना क्षेत्र के धुसुरिया गांव के बाग के पास से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह बकरियों की मौत हो गई। जिससे लोगों में नाराजगी है।
नगर कस्बे के ताज मोहम्मद, पप्पू सोनकर, झिनकान अहमद व मकसूद की बकरियां उक्त स्थान पर थीं। तभी अचानक से हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। जिससे उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिजली की सप्लाई बंद की गई। यही नहीं कस्बे के इंदल चौधरी, शाबान इदरीशी, संजय गुप्ता, असगर अली कुरैशी, दिलीप कुमार कसौधन ने बताया कि नगर बाजार में लगे आधा दर्जन बिजली के खंभों में करंट उतर रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी इसे ठीक नहीं कर रहे हैं। जिससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।