फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तौल केंद्र पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना तौल केंद्र पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन

पर्ची के अनुसार गन्ना नहीं रहने पर तौल से इनकार
विक्रमजोत क्षेत्र के बबुरीबाबू क्रय केंद्र का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। ब्लॉक क्षेत्र के गन्ना तौल केन्द्र बबुरीबाबू में बृहस्पतिवार को किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। तौल कराने पहुंचे किसानों के गन्ने का पर्ची के मुताबिक नहीं होना बताकर तौल से कांटाबाबू ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार के लिए मिली पर्ची पर गन्ना तौल कराने किसान बबुरीबाबू गांव केंद्र पर पहुंचे थे। सामान्य और अगैती प्रजाति का गन्ना लेकर आए क्षेत्रीय किसान राम अवतार, बद्रीनाथ का कहना है कि जो गन्ना है वही बेचेंगे। जब कर्मचारी सर्वे में सुधार नहीं करेंगे तो किसानों की गलती क्या है। किसानों के हंगामे के चलते क्रय केंद्र पर तौल बंद हो गया। बताया गया कि तौल मशीन में खराबी आ गई है। किसानों ने गन्ना उतराई लिए जाने पर भी एतराज जताया। गन्ना विभाग सहित जिलाधिकारी को भेज पत्र में क्रय केन्द्र पर कुछ लोगों की मिलीभगत से दलाली और घपलेबाजी का आरोप भी लगाया। इस संबंध में कांटा बाबू जगदीश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ किसान रिजेक्ट व सामान्य प्रजाति की गन्ना लाए हैं। जो अगेती प्रजाति के पर्ची पर तौल कराना चाहते हैं। इसके चलते अनिश्चितकालीन के लिए तौल बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें