फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 बीडीओ, एक एआरटीओ व दो सचिव पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनसूचना अधिकार के तहत समय से जानकारी न देना 11 बीडीओ, दो सेक्रेटरी, एक सहायक लेखाकार और एक एआरटीओ को महंगा पड़ा। सूचना आयुक्त ने इन सभी पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माने की रकम की वसूली के लिए मुख्यकोषाधिकारी ने डीडीओ और आरटीओ को लिखा है।
विज्ञापन

जिन बीडीओ से उनके वेतन से जुर्माने की रकम वसूली के लिए विभाग के अफसरों को लिखा गया, बीडीओ दुबौलिया से चार जुर्माना, बीडीओ बहादुरपुर से तीन, बीडीओ परशुरामपुर से दो बार, बीडीओ बनकटी से एक बार, हर्रैया ब्लॉक में कार्यरत सहायक लेखाकार से एक, गौर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुनराई के ग्राम विकास अधिकारी हीरा सिंह, रूधौली ब्लॉक के ग्राम रूधौली ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडेय का नाम शामिल है। इसी तरह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पीबी मिश्र का नाम जुर्माने वाले अधिकारियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें