फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर माह बीडीओ को करना होगा 20 परियोजनाओं का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मनरेगा के धन से कराए जा रहे करोड़ों रुपये के कार्यों का सत्यापन न करने की खबर छपने के बाद सीडीओ ने इस मामले में एक आदेश जारी किया है। सभी बीडीओ को कार्यों का सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया है। कहा कि प्रत्येक बीडीओ को हर माह 20 बड़ी लागत वाली परियोजनाओं का सत्यापन कर रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन

14 बीडीओ ने पिछले 90 दिनों में 10 हजार से अधिक कार्यों पर 54 करोड़ खर्च किया। मगर एक भी कार्यों का सत्यापन रिपोर्ट नहीं दी। नियमानुसार कार्यों पर खर्च के बाद सत्यापन रिपोर्ट जिला मुख्यालय को देना अनिवार्य है। सीडीओ की ओर से जारी पत्र में सभी बीडीओ को वर्ष 2016-17 में 20-20 बड़ी परियोजनाओं का स्थलीय सत्यापन करने, सबसे अधिक खर्च करने वाले 10-10 ग्राम पंचायतों की पहचान करके कराए गए कार्यों के अभिलेखीय परीक्षण तीन सदस्यीय टीम बनाकर कर कराने और वित्तीय वर्ष 2017-18 में कराए जा रहे कार्यों में से 10 कार्यों का एडीओ स्तर से 15 कार्यों का स्थलीय सत्यापन व निरीक्षण कराएं। सीडीओ ने कहा कि इसमें लापरवाही बरतने वाले बीडीओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें