पति संग मायके में ईद मनाने के लिए निकली पत्नी रास्ते से लापता हो गई। पीड़ित पति ने बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली और बस्ती के सोनहा थाने में गुमशुदुगी की तहरीर दी है। पति ने कहा है कि उसकी पत्नी ने घर के जेवर और रुपये भी साथ में ले रखे हैं।
मामला सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव का हैं। गांव के सलमान ने सोनहा पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी पत्नी ईद मनाने के लिए शनिवार हमारे साथ बाइक से मायके बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र के भरपुरवा गांव के लिए निकली थी। जैसे ही उतरौला चौराहे के पास पहुंची तो पत्नी ने पास के होटल में जलपान करने के लिए कहा। सलमान ने उसे भी होटल के अंदर चलने को कहा लेकिन उसने अंदर जाने से मना कर दिया। वह बाहर बाइक के पास ही रूक गई। जब होटल से बाहर निकला तो उसकी पत्नी गायब थी। आस-पास काफी खोजबीन की अंत में गायब होने की सूचना ससुर को दी। दामाद की सूचना पर पहुंचे ससुर ने उसे उतरौला कोतवाली पहुंचाया जहां पत्नी के गायब होने की तहरीर दी। बीच रास्ते से गायब हुई पत्नी के दो दिन बाद भी कहीं नहीं मिलने पर सलमान ने सोमवार को सोनहा पुलिस को भी तहरीर देकर कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है। दोनों का निकाह मई 2016 में हुआ है। अभी तक कोई संतान नहीं है।