फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं ने लगाया जाम

विज्ञापन
 बस्ती-बांसी मार्ग के दसिया चौराहे पर जुटे भारत गैस के उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानिकचंद। भानपुर तहसील क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के दसिया चौराहे पर रविवार को रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं ने जाम लगा दिया। भारत गैस के उपभोक्ता करीब 10 दिन से गैस नहीं मिलने पर नाराज थे। आधे घंटे बाद पहुंचे एजेंसी के प्रबंधक ने सोमवार से गैस वितरित किए जाने का आश्वासन दिया तब लोग जाम हटा दिए।
विज्ञापन

नजदीकी भारत गैस एजेंसी पर करीब 10 दिन से गैस नहीं मिल पा रही है। जिसके लिए उपभोक्ता प्रतिदिन गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। रविवार को उनका धैर्य जवाब दे गया। 100 से अधिक उपभोक्ताओं ने बस्ती-बासी मार्ग पर खाली गैस सिलेंडर रखकर विरोध जताया। थोड़ी ही देर में दोनों तरफ वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। गैस के लिए नाराज उपभोक्ताओं की ओर से सड़क जाम करने की जानकारी होते ही एजेंसी प्रबंधक संतोष सिंह ने फोन पर सब स्टेशन संचालक संतोष बरनवाल को बताया कि कुछ दिनों से गैस आपूर्ति की कमी हुई थी। गाड़ियां नहीं मिल पाने से समस्या पैदा हुई है लेकिन अब समस्या खत्म हो चुकी है। सोमवार से ही रसोई गैस पहुंचने लगेगी। संचालक के आश्वासन पर उपभोक्ताओं ने जाम हटा लिया। इस दौरान उपभोक्ता सुनीता देवी, रामसुख, भरथरी, शहीदुन्निशा, मो.इमरान, जगराम, हफीजुर्रहमान, महेंद्र, अंजली, सर्वजीत, शुभम, कलीमुन्निशा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें