फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... मकर संक्रांति आज: दिनकर उतरायण,मांगलिक आयोजनों की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

मकर संक्रांति आज
दिनकर उत्तरायण, मांगलिक आयोजनों की शुरुआत
बढ़ने लगेगी ऊष्मा, मौसम में भर उठी ताजगी
शाकंभरी नवरात्र, दुर्गाष्टमी के कारण खास हुई संक्रांति
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। उत्तरायण होने के साथ ही सूर्यदेव मंगलवार को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास के बीच मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार मकर संक्रांति पर शाकंभरी नवरात्र की शुरुआत, दुर्गाष्टमी एवं ग्रह-नक्षत्रों के कई शुभ संयोग में हो रही है, जिससे इसका फल कई गुना ज्यादा बताया गया है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित ओम प्रकाश शास्त्री के अनुसार 15 जनवरी मंगलवार को प्रात: 07:14 से 12:36 तक पुण्यकाल रहेगा। लेकिन 09:01 तक महा पुण्यकाल रहेगा, जिसमें स्नान एवं खिचड़ी दान का विशेष महत्व बताया गया है। इसके साथ ही वैवाहिक आयोजनों के साथ ही अन्य तमाम मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाएगी। इस अवसर पर यहां के कुआनो, मनोरमा और सरयू नदी के विभिन्न घाटों के अलावा मंदिरों पर स्नान-दान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। कई जगह मेले लगेंगे, जिसमें गंवई और शहरी संस्कृति का अनूठा समागम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


खिचड़ी स्पेशल
शुभ मुहूर्त में स्नान खिचड़ी, तिल के लड्डू का सेवन किया जाता है।
मिथुन राशि को कपड़े का, कर्क वालों को चावल-चीनी, सिंह जातकों को गेहूं-गुड़ और कन्या राशि वालों को मूंगदान करना चाहिए।
मकर संक्रांति का मुहूर्त शुरू होने के बाद जल्द से जल्द स्नान करना शुभ माना जाता है।
सूर्योदय से ठीक पहले यानी ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने से विशेष फल मिलता है।
इस दिन आराध्य देवता की पूजा करने के बाद तिल के लड्डू और खिचड़ी खानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें