फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1245 गांवों की परिक्रमा को किसान रथ रवाना

Thu, 29 Nov 2018 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
Parivartan Yatra Rath - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
बस्ती। किसानों को योजनाओं की जानकारी देने और जागरूक करने के लिए किसान रथ बृहस्पतिवार को रवाना किया गया। किसान रथ 1245 गांवों में भ्रमण करेगा।
विज्ञापन

डीएम डॉ. राजशेखर ने रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि तीन दिन तक यह वाहन जिले के विभिन्न गांवों तक पहुंच बनाकर योजना के बारे में जागरूक करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक फसल बीमा योजना की खूबियां और खासियत बताएगा। ज्यादातर अनभिज्ञ किसानों को जानकारी के लिए यह जागरूकता रथ सहायक होगा।
बहादुरपुर ब्लॉक के किसान इंद्रजीत सिंह ने बताया कि फसल बीमा योजना के बारे में सुनते आ रहे हैं, लेकिन उसका नफा-नुकसान अब तक समझ में नहीं आया। सल्टौआ ब्लॉक के किसान रामानंद चौधरी, सदर ब्लॉक के अखिलेश आदि का भी अनुभव ज्यादा सकारात्मक नहीं रहा। इन सबका कहना है कि यदि उन्हें योजना के बारे में ठीक प्रकार से बताया गया होता तो संबंधित विभाग-अनुभाग से संपर्क कर लिए होते। इंद्रजीत, रामानंद, अखिलेश जैसे किसानों की इसी विसंगति से निजात दिलाने के लिए बृहस्पतिवार को बीमा रथ रवाना हुआ। जिला कृषि अधिकरी संजीत कुमार ने बताया कि आगामी तीन दिसंबर से तीन दिन तक यह रथ न्याय पंचायतों में जागरण करेंगे। इस दौरान अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


क्या है स्कीम
प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिए 13 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ और रबी फसल के प्राकृतिक आपदाओं के कारण खराब होने पर सुरक्षा दी जाती है। योजना के तहत खरीफ फसल के लिए 2 फीसदी प्रीमियम और रबी की फसल के लिए 01.5 प्रतिशत प्रीमियम भुगतान करता है।
विज्ञापन


बीमा का जरूरी दस्तावेज
आईडी कार्ड (पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड आदि)
आपका अपना है तो खसरा नंबर/खाता नंबर
खेत में फसल की बुआई का सबूत देना होगा।
किसान लेखपाल, सरपंच, प्रधान के पत्र पर दावा पेश कर सकते हैं। बैंक खाते का एक कैंसिल चेक देना होगा।।
फसल की बुवाई के 10 दिनों के अंदर ही पीएमएफबीवाई का फॉर्म भरना होगा।
फसल काटने से 14 दिनों के बीच अगर नुकसान हुआ तो भी बीमा का लाभ ले सकेंगे।

पोर्टल पर योजना
एंड्रॉयड आधारित इस फसल बीमा एप को किसान फसल बीमा, कृषि सहयोग और किसान कल्याण विभाग (डीएसी एवं परिवार कल्याण) की वेबसाइट से डाउनलोड करने की व्यवस्था है। वेब पोर्टल पर प्रशासन, विभिन्न एजेंसियों के बीच सही तालमेल के साथ योजना के प्रचार-प्रसार के लिए मोबाइल एप की शुरुआत की गई है। इस वेबसाइ़ट और एप के जरिए किसान अपनी समस्या बता सकते हैं। वहां से योजना संबंधी सारी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें