फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर विसर्जित हुईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं

विज्ञापन
ढोल नगाड़ाें के बीच कुआनो के अमहट घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। नवरात्र की अष्टमी को नगर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर धूमधाम से कुआनो नदी के अमहट घाट पर किया गया। विसर्जन के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों से झांकियों के साथ प्रतिमाएं निकली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए और माता के जयकारे लगाए। शाम छह से बजे से शुरू हुआ विसर्जन का सिलसिला पूरी रात चलता रहा। विसर्जन के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिले के डीएम और एसपी भी व्यवस्था का जायजा लेने में लगे रहे।
विज्ञापन


शहर में विसर्जन जुलूस के रूट पर दोनों किनारे जगह-जगह मेले लगे, जहां शहरी व गंवई संस्कृति का समागम देखने को मिला। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस कर्मी व्यवस्था बनाए रखने के लिए भागदौड़ करते रहे। पुलिस की पूरी कोशिश रही कि भीड़ में किसी तरह का विवाद न हो। इन सबके बीच, आकर्षक ढंग से सजाए गए ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली व डीसीएम से मां दुर्गा की प्रतिमाएं घाट तक पहुंचीं। पुरानी बस्ती की प्रतिमाएं करुआ बाबा स्थान के पास एकत्र हुईं। वहां से जुलूस की शक्ल में पांडेय बाजार, दक्षिण दरवाजा, पक्का बाजार, गांधीनगर, कंपनी बाग होते अमहट घाट पहुंचीं। डीएम डॉ. राजशेखर ने बताया कि शांति पूर्ण तरीके से विसर्जन संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। अंतिम प्रतिमा के विसर्जित होने तक प्रशासनिक अमला घाट पर डटा रहा।

ग्रामीण क्षेत्र में भी विसर्जित हुईं प्रतिमाएं
- बनकटी, लालगंज, दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार शरद पूर्णिमा पर क्षेत्र की सभी दुर्गा प्रतिमाओं का निकट के घाट पर विसर्जन हुआ। इस दौरान लालगंज में मेले का आयोजन हुआ। इस मौके पर बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। दुबौलिया क्षेत्र के सबई घीसा, रेवटिया, किशनपुर, ऊंजी, सेमरा की प्रतिमाएं सरयू नदी के पारा घाट पर देर शाम विसर्जित हुईं।
विज्ञापन



डूबने से बची नाव
- बुधवार शाम प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला शुरू होते ही एक छोटी नाव नदी में एक ओर झुकने लगी। गनीमत रही कि उस पर सिर्फ प्रतिमा रखी गई थी और नाव अभी किनारे के करीब ही थी। ऐसे में श्रद्घालुओं ने फौरन नाव को संभाल लिया।
विज्ञापन


डीएम बोले थैंक्स
- जिले में शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन संपन्न होने से गदगद डीएम डॉ. राजशेखर और एसपी दिलीप कुमार ने अपनी टीम और लोगों को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें