फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान को मिल कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया भुगतान को मिल कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन

मिल चालू करने की भी की मांग
पिछले पेराई सत्र के भुगतान से आनाकानी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। शुगर मिल चालू करने व बकाया भुगतान करने को लेकर मिल कर्मियों ने बुधवार को वाल्टरगंज मिल परिसर में धरना दिया। खराब हालात के लिए मिल प्रबन्ध तंत्र को जिम्मेदार ठहराया। प्रबंधतंत्र पर मनमानी का आरोप लगाते हुये कहा है कि पिछले पेराई सत्र का भी भुगतान नहीं किया गया है। यह मजदूरों, किसानों के साथ धोखा है।
मिल कर्मी कमलेश पटेल, अंगद वर्मा, परमेश्वर ने बताया कि मिल के जिम्मेदार अधिकारी ही छह माह से अन्य यूनिटों पर बैठ रहे हैं। मार्च 2018 से ही भुगतान नहीं किया जा रहा है। कहा कि सरकार के निर्देश के बावजूद अभी तक मिल संचालन के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। मिल मजदूरों ने कहा कि 27 सितम्बर को समस्याओं से डीएम डॉ. राजशेखर को भी पत्र देकर अवगत कराया गया था कि कर्मियों का वेतन भुगतान कराकर मिल चालू किया जाए। पत्र में यह भी चेतावनी दी गई थी कि यदि मांग पूरी न हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर राम कैलाश शर्मा, दीनानाथ, शेषराम, मिठाई लाल, राम सरन, राकेश, राम गोपाल, जोगेंद्र, रत्नाकर पांडेय, महेश सहित श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई कर्मियों का धरना शुरू
वेतन सहित कई मांगों पर अड़े हैं सफाई कर्मी
चार माह से लटका है वेतन, परिवार झेल रहे आर्थिक तंगी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। उ.प्र. सफाई मजदूर संघ के बैनर तले बुधवार से सफाई कर्मियों ने पालिका परिसर में धरना शुरू कर दिया। सफाई कर्मी लंबित चार माह का वेतन सहित विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व करते हुए संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष लैश मोहम्मद ने कहा कि पालिका में ठेका व संविदा सफाई कर्मियों के बलबूते शहर को साफ रखती है, मगर इनके परिवार के भरण पोषण से कोई नाता सरोकार नहीं है। ठेकेदार को एक माह का भुगतान किया गया था, मगर उसमें जीएसटी नहीं जोड़ा गया, इससे ठेकेदार ने चेक लेने से मना कर दिया। तब से लेकर चार माह बीत गए हैं। न तो उसे चेक दिया गया और न ठेका सफाई कर्मियों की एक पाई का वेतन भुगतान हुआ है। इसके चलते उनका परिवार आर्थिक तंगी झेल रहा है। खाली पेट अब सफाई कर्मी कार्य नहीं कर सकेंगे। वक्ताओं ने कहा कि पालिका के जिम्मेदारों ने यह वादा किया था कि उनके पीपीएफ व जीवन बीमा की भी व्यवस्था की जाएगी, मगर इस पर भी अब तक चुप्पी साध रखी है। सफाई कर्मियों के साथ पालिका सौतेला व्यवहार कर रही है। इस मौके पर मो. हुसैन, प्रकाश, वीरबल, विनोद यादव, रामनरेश, मुरलीधर, सलाम, शैदुल्ला, राजू, लालजी, राजेश, अली हुसैन, प्रेम चंद्र, जाहिद अली, मकसूद व आशीष समेत तमाम सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें