चौपाल में सीडीओ सेक्रेटरी पर बरसे
दुबौलिया।
ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिरसिया में सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने चौपाल लगाई। खुली बैठक करके गांव के विकास का हाल जाना। शौचालय निर्माण की खराब प्रगति पर सीडीओ ने सिरसिया के ग्राम विकास अधिकारी अमृत प्रकाश को निलंबित करने को चेताया। आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन किया। स्वच्छता के प्रति लोगों को शपथ दिलवाई। चौपाल की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख गीता यादव ने की।
दो अक्टूबर को गांधी जयंती और मिशन अंत्योदय ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत सीडीओ ने दुबौलिया ब्लॉक के ग्राम सिरसिया से की। सीडीओ ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। सरकार गांव में विकास के लिए मनरेगा, स्वच्छता, शौचालय, समूह गठन, पेंशन सहित अन्य योजनाओं का संचालित की जा रही है। किसी भी व्यक्ति को किसी योजना में सुविधा शुल्क नहीं देनी है। अगर कोई पैसा मांगता है तो फोन से इसकी शिकायत करें। उन्होंने समूह के जरिए महिलाओं को कैसे स्वावलंबी बनाया जाए। इसकी विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों ने शौचालय के बारे में सीडीओ से शिकायत की। इस पर उन्होंने प्रभारी बीडीओ महेंद्र नाथ पांडेय को जांच करके सेक्रेटरी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने को कहा। ओडीफ गांव घोषित करके खुद प्रमाण पत्र देने की बात कही। कहा कि स्वच्छ भारत का सपना सकारा करे। कहा कि दवा में खर्च होने वाला पैसा लोग घर के विकास पर खर्च करें। उन्होंने सरकारी योजनाओं में सभी से भागीदारी करने की अपील की। सीडीओ उसके बाद कप्तानगंज के ग्राम रानीपुर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में निर्माण कराए गए आवास का निरीक्षण किया। निर्माण की गुणवत्ता पर संतोष जताया। संचालन शिक्षक राम सुधाकर पांडेय ने किया। इस मौके एडीओ पंचायत प्रदीप श्रीवास्तव, केशव राम चौधरी, राजेश यादव, तकनीकी सहायक दिनेश कुमार शुक्ला, विजय दूबे, राकेश दूबे, मुन्नू पांडेय, दीनानाथ यादव, राम चरित्र सिंह, सुशीला त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।