फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग बांध उमरिया पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिग्ंा बांध उमरिया पहुंचा पानी
विज्ञापन


विक्रमजोत/कुदरहा/दुबौलिया।
लगातार हो रही बरसात से घाघरा का जलस्तर बढ़ रहा है। विक्रमजोत के कल्याणपुर में प्राथमिक स्कूल का भवन कभी भी धारा में समा सकता है। वहीं रिंगबांध उमरिया के पास पानी पहुंच गया है तो पारा के पास कटान शुरू हो गई है।
नदी खतरे के निशान 92.730 से नीचे जहां 92.320 पर रुकी हुई है। वहीं रैम्पौ और तटबंधों धारा का दबाव बना है। लोलपुर-विक्रमजोत बांध के एक से लेकर सात नंबर तक के ठोकरों का नोज बह गया है। कल्याणपुर और भरथापुर सहजौरा पाठक, बाघानाला में कटान जारी है। जेई फूलचन्द्र सिंह का कहना है कि तीन गांव में बांध न बन पाने से विभागीय तैयारी नहीं हो सकी। फिर भी पुराने ठोकरों को पुनर्जीवित कर कटान पर हद तक काबू पाया जा सकता है। तहसीलदार नवीन प्रसाद और नायब तहसीलदार विजय सिंह, लेखपाल कृष्णमुरारी, सुभाष यादव की देखरेख में प्राथमिक स्कूल के पास ईंट भरे बोरे नदी में डाले जा रहे हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से रिंग बाध उमरिया के पास सोमवार शाम को बाढ़ का पानी पहुंचना शुरू हो गया। मोजपुर से लेकर किशुनपुर तक 14 गांवों को बचाने के लिए रिंग बांध का निर्माण किया गया था। वहीं पारा के पास कटान करती घाघरा से लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुदरहा प्रतिनिधि के मुताबिक घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर से पिपरपाती और मटियरिया के पास तटबंध पर दबाव बढ़ता जा रहा है। पत्थर पिचिंग कार्य करीब करीब रुक गया है। जबकि डीएम ने इससे पहले एक सप्ताह के अंदर काम समाप्त करने का अल्टीमेटम दे रखा है। ऐसे में जब तीन दिन बचे हैं तो काम पूरा हो पाना संभव नहीं है। पिपरपाती गांव के पास ताबड़तोड़ कटान से बंधा जर्जर हो चुका है। कई सालों से प्रस्तावित 13 करोड़ की परियोजना स्वीकृत हुई । इसके तहत तटबंध के संवेदनशील 1500 मीटर में लांचिंग एप्रेन और बंधे के पिचिंग का कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक रवि सोनकर ने शनिवार को डीएम के साथ निरीक्षण में सप्ताह भर का समय विभाग और कार्यदायी संस्था को दिया गया था। जेई खलील अहमद ने बताया कि अभी बाढ़ के पानी से स्थिति ठीक है। कटान को रोकने के लिए कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें