फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र गृहस्थी में धांधली, ब्लॉक पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बनगवां ग्राम पंचायत के लोगों ने पात्र गृहस्थी की सूची में धांधली का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को ब्लॉक पर धरना दिया। कहा कि बगैर सत्यापन के लिए ग्राम प्रधान और कोटेदार के कहने पर सूची तैयार कर ली गई।
विज्ञापन

पूर्व की सूचना पर पहुंचे गांव वालों ने अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों के सत्यापन मामले में अनियमितता का आरोप लगाया। कहा कि सत्यापन कर्ताओं ने प्रधान व कोटेदार के कहने पर सूची फाइनल कर ली। जिसमें अपात्रों को पात्र बना दिया गया। जो पात्र हैं वे सूची से बाहर कर दिए गए। 2011के सर्वेक्षण के अनुसार पात्र लोगों का नाम काटकर मनमाने ढंग से बीडीसी ,सफाई कर्मी व रोजगार सेवकों को लोहिया आवास आवंटित कर दिया गया। डीएम को संबोधित आरोपों का ज्ञापन प्रभारी बीडीओ राजेंद्र प्रसाद तिवारी को दिया। राजाराम साहनी, रवींद्र पासवान, संजय पासवन, शैला देवी, कौशिल्या देवी, रीतादेवी, बुद्धू पासवान, फूलमती, रामदास समेत कई लोग धरना-प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें