फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नशठ्ठह्ल ं ष्टद्धड्डठ्ठड्डद्म4ड्डक्चद्यड्डष्द्मठ्ठद्ब ज्ञद्बह्लद्यद्ग (रूड्ड3 100 ष्द्धड्डह्म्ह्य)...

विज्ञापन
विज्ञापन
कृभको की ओर से बुधवार को विकास भवन के सभागार में उत्पाद एवं उनके प्रयोग विधि की जानकारी किसानों को दी गई। तरल जैविक उर्वरक के प्रयोग से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। यह जानकारी कृभकों के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक डीपी सिंह की ओर से दी गई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रेम शंकर ने खेती में प्रयोग होने वाले नई तकनीकियों की जानकारी दी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक आशीष श्रीवास्तव ने सहकारी समितियों पर हो रही गतिविधियों की जानकारी दी। उर्वरक एवं जैव उर्वरक के संतुलित प्रयोग करने पर बल दिया। त्रेम्केश्वर पांडेय ने तरल जैव उर्वरकों के प्रयोग से वायु मंडल में आ रहे वातावरण में सुधार के बारे में बताया। पीडी डीआरडीए आरपी सिंह ने कहा कि रासायनिक खादों को कम करके तरल जैव उर्वरकों से पैदावार बढ़ाई जा सकती है। इस मौके पर कृभको की ओर से पीडी ने किसानों को आम व नीम के पौध को वितरित किया। कहा कि इन पौधें को लगाने से वायु मंडल में बैलेंस बना रहेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी अखंड ज्योति मणि चतुर्वेदी, एडीसीओ, एडीओ सहकारिता, पीसीएफ प्रबंधक, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएफ एवं सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें