जिला अस्पताल में कोविड से बचाव का टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
- फोटो : BASTI
345 बूथों पर 11032 को लगा कोरोनारोधी टीका
बस्ती। शनिवार को 345 बूथों पर 11032 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। 33 हजार टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिला व महिला अस्पताल, कैली हॉस्पिटल, सभी सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों और गांवों में अभियान चलाकर टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि गांव व शहर में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से टीकाकरण कार्य में सहयोग लिया जा रहा है। बीमार व्यक्तियों को प्राथमिकता पर टीका लगाया जा रहा है। शहर में नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा व अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में कई स्थानों पर कैंप लगाकर टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में 220 लोगों को कोविशील्ड और 128 लोगों को को-वैक्सीन लगी। जिला अस्पताल में 99 को कोविशील्ड और 80 को को-वैक्सीन की डोज दी गई।