फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नवसंवत्सर पर जलाए 11 हजार दीप

Mon, 31 Mar 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। नगर पंचायत के बालेश्वरी नगर वार्ड में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर पर 11 हजार दीप जलाकर हिंदू नव वर्ष मनाया गया। अठदमा के पुष्करादित्य सिंह ने दुर्गा मंदिर में मां भगवती की आरती एवं पूजन किया। राजकुमार सोनी ने बताया कि भारत की पहचान हमारी संस्कृति से है, लेकिन आधुनिकता के दौर में पश्चिमी देशों का अनुकरण किया जा रहा है। ऐसे में वर्तमान व आने वाली पीढ़ी में भारतीय सभ्यता को जीवंत रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मनोज सोनी, दिनेश चौरसिया, अमन सोनी, गोपाल सिंह, नवीन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें