श्रीमती कृष्णा कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड की छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
बस्ती। श्रीमती कृष्ण कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर काॅलेज की 11 छात्राओं को भारत स्काउट-गाइड का राज्यपाल पुरस्कार मिला है। सत्र 2020 का यह पुरस्कार पांच दिवसीय शिविर व परीक्षा में सफल होने पर मिला। यह शिविर 2020 में जीआईसी परिसर में लगा था। उसका मूल्यांकन लखनऊ के विशेषज्ञों ने किया था। बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान सभी सफल गाइडों को उनका प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. सुरभि सिंह ने सफल अभ्यर्थियों प्रिया निषाद, अनामिका चौधरी, नीलू विश्वकर्मा, सलोनी चौरसिया, मधु चौरसिया, पंखुड़ी मिश्रा, मंसा, अंजली निषाद, प्रियंका मिश्रा और महक की पीठ थपथपाई। कहा कि इस पुरस्कार का लाभ उठाकर कैरियर को नई ऊंचाई प्रदान करें। इस मौके पर गाइड शिक्षक अनीता पांडेय, कुसुमलता मिश्रा, शिक्षक दीपमाला पांडेय, शिल्पी सिंह, अनीता सिंह, भारती तिवारी, पिंकी सिंह, लिपिक संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।